मोतिहारी, फरवरी 28 -- शहर में वरिष्ठ नागरिकों को आज कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अपने जीवन का अधिकतर उम्र सरकार, समाज सेवा व लोगों की सेवा में गुजार चुके इन बुजुर्गों को जरूरी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही है। सड़कों के फुटपाथ अतिक्रमण के शिकार हैं। इससे पैदल चलने में राहगीरों के साथ-साथ बुजुर्गों को सुबह टहलने में परेशानी हो रही है। सरकारी दफ्तरों में इनकी उम्र का ख्याल रखते हुए कोई सहूलियत नहीं मिलती है। छोटे काम के लिए भी इन्हें अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर काटने पड़ते हैं। सरकारी दफ्तरों में इनके लिए हेल्पडेस्क की कोई व्यवस्था नहीं है। सुबह-शाम टहलने में कठिनाई : उदय बहादुर सिंह, हरिशंकर चौधरी ,सुनील प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, उमाशंकर पाठक, रामेश्वर प्रसाद व प्रमोद कुमार तिवारी के अनुसार, हम बुजुर्ग कई बीमारियों से पीड़ित ह...