बलिया, अप्रैल 5 -- बेल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने को लाचार हैं। एक ओर अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित इस स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण तो शुरू हो गया है। लेकिन काम की गति बेहद धीमी है। जिससे यात्रियों को बेहद परेशानी होती नजर आ रही है। योजना में चयनित होने के बाद से इस स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार और सुंदरीकरण का कार्य लंबे समय से चल रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण फुट ओवरब्रिज का निर्माण निर्धारित समय से पीछे चल रहा है। बता दें कि बीते जनवरी महीने में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने स्टेशन के निरीक्षण के दौरान इसे फरवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। फुट ओवर ब्रिज को आधुनिक बनाने के लिए लिफ्ट लगाने की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.