बरेली, अक्टूबर 4 -- साइबर अपराध में इस्तेमाल के लिए फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराने वाले दिल्ली के दो एजेंट को जेल भेजने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने फुजैर की तलाश में फाइक इंक्लेव में छापा मारा लेकिन वह हाथ नहीं आया। अब पुलिस की एक टीम दिल्ली में छिपे नाइजीरियन की तलाश में भेजने की तैयारी है। बता दें कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के नेहरू नगर, आनंद पर्वत निवासी विशाल और पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर निवासी सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों ने अपने आधार कार्ड में दिल्ली की जगह बरेली का पता दर्ज कराकर साइबर ठगी में इस्तेमाल के लिए बैंक खाते खुलवाए और सिम लिए थे। यह फर्जीवाड़ा सीबीगंज में सनौआ निवासी शोएब और कैंट के गांव परगवां निवास...