मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। फुगाना पुलिस व एंटी रोमियो स्क्वायड की सयुंक्त टीम ने आरोपी संजीव पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर कस्बा कैराना जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजीव गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिस पर फुगाना थाने में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...