नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- एयर इंडिया ने चार अगस्त को फुकेट-दिल्ली उड़ान दुर्घटना मामले में मुख्य पायलट को बर्खास्त कर दिया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुक्रवार सुबह जारी प्राथमिक रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। उड़ान संख्या एआई 2379 फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में 300 फीट नीचे गिर गया था। उस घटना में 24 लोग घायल हो गए थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद नशीले पदार्थों की जांच में मुख्य पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। एयरलाइंस ने एक्स पोस्ट में कहा कि सुरक्षा, फिटनेस, नियामकीय अर्हताओं के मामले में जीर-टॉलरेंस नीति के तहत पायलट को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।टर्बुलेंस नहीं, तकनीकी गड़बड़ी से डगमगाया था विमान एयर इंडिया का विमान टर्बुलेंस की वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से डगमगाया था। एएआईबी ने रिपोर्ट ...