फुंके ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बहराइच, मई 29 -- तेजवापुर, संवाददाता। फखरपुर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरसट बटोरा में छह दिन पूर्व विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसर्ग्मर बदले न जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को 15 गांवों की आपूर्ति पूरे दिन ठप रही जिससे एक लाख आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रातें अंधेरे में गुजर रही हैं, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया है। बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण दीपू भास्कर, किशोरी भास्कर, अशोक पाल, शोभाराम, सज्जाद व कृष्ण मुरारी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.