प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, सीटों में कटौती, निलंबित छात्रों की बहाली और बुनियादी सुविधाओं समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। आमरण अनशन के नौवें दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र महाजुटान के आह्वान पर परिसर में जुटे। छात्रों ने पहले विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकाला और इसके बाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे विश्वविद्यालय से कटरा और आजाद पार्क तक यातायात सात घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा। देर रात तक छात्रों और प्रशासन के बीच वार्ता चल रही थी। छात्र 10 जुलाई से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वार्ता विफल, छात्रों की भूख हड़ताल जारी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर पिछले दिनों आमरण अनशन शुरू किया गया था। मंगलवार ...