प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। अभिभावक एकता समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के विरोध में सिविल लाइंस में मंगलवार को अभिभावकों ने उपवास और धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में अभिभावकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निजी स्कूलों पर अंकुश लगाने, फीस की एक समान दर तय करने और हर साल किताबें बदलने की परंपरा पर रोक लगाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री प्रमिला केसरवानी ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान अशोक गुप्ता, अतुल खन्ना, बृजेश निषाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अतिरिक्त शुल्क लेने वाले स्कूलों को राशि का करना होगा सामंजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...