लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों को अब छात्रों को प्रवेश छोड़ने पर जल्द फीस वापस करनी होगी। उन्हें बेवजह एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पारदर्शी ढंग से उच्च शिक्षण संस्थानों को इसकी व्यवस्था करनी होगी। वह ऑनलाइन आवेदन लेकर फीस वापसी करेंगे और वेबसाइट पर इसका ब्योरा भी उपलब्ध कराएंगे। अभी विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक-एक छात्र कई संस्थानों में आवेदन करता है। अगर उसके मनपसंद उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश में देरी है तो वह साल न बर्बाद हो इसके लिए जहां प्रवेश मिलता है, वहां पहले फीस भर देते हैं। वहीं जब फीस वापसी के लिए पहले संस्थान में पहुंचते हैं तो तरह-तरह का बहाना बना कर उन्हें वापस कर दिया जाता है। तमाम विद्यार्थी तो अपनी फीस भी छोड़ देते हैं लेकिन गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.