मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में छात्राओं की फीस वापसी का पैसा ट्रेजरी में फंसा हुआ है। सितंबर 2025 में सरकार की तरफ से पांच महिला कॉलेजों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 13 करोड़ 78 लाख रुपये भेजे गए थे, लेकिन यह राशि अब तक कॉलेजों और छात्राओं को नहीं मिली है। सूत्रों ने बताया कि फीस प्रतिपूर्ति की राशि के साथ सरकार ने एक पत्र भी भेजा था, जो विवि में नहीं मिल रहा है। इस पत्र की वजह से ट्रेजरी में राशि अटकी हुई है और हजारों छात्राएं फीस प्रतिपूर्ति का इंतजार कर रही हैं। सरकार की तरफ से आए पत्र को खोजने के लिए विवि में कई कर्मचारी जुटे हुए हैं। उधर, इस राशि के कॉलेजों तक नहीं पहुंचने के कारण सरकार की ओर से नए सत्र के लिए फीस प्रतिपूर्ति की राशि विवि को नहीं दे रही है। शिक्षा विभाग ने विवि से पहले दी गई र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.