संभल, मई 10 -- जिले के निजी स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस वसूली पर जिला प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसा है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध 15 निजी विद्यालयों पर जिला शुल्क नियामक समिति ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने के आदेश दिए हैं। प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, वहीं निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में 30 अप्रैल 2026 को आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में निजी विद्यालयों की फीस संरचना की गहन समीक्षा की गई। जांच में सामने आया कि जिले के 14 सीबीएसई और एक आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध कुल 15 स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में शासन द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक कम्पोजिट शुल्क वसूला। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी विद्या...