वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी। बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त को बंद कर दी जाएगी। केंद्रीय प्रवेश समिति की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश निरस्तीकरण नहीं करा सकेंगे। यह काम फिर ऑफलाइन होगा। इसके साथ ही फीस रिफंड में बीएचयू एक हजार रुपये प्रोसेसिंग शुल्क भी काटेगा। छात्रों द्वारा जमा की हुई फीस नियमानुसार उन्हें रिफंड की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...