देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून। बल्लीवाला चौक स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को फीस बढ़ोतरी को लेकर हंगामा हो गया। कुछ अभिभावक विरोध दर्ज करने मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्हें स्कूल प्रबन्धन ने अंदर नहीं जाने दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल ने बताया कि स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जारी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...