पाकुड़, मार्च 19 -- गिरिडीह। संत जोसफ स्कूल लखारी गिरिडीह में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल के बाहर गुरुवार को खूब हंगामा किया। लगभग 67% फीस बढ़ाए जाने पर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। दूसरी ओर स्कूल के प्राचार्य के मनमानी और व्यवहार से आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर बवाल काटा। स्कूल के बाहर हंगामा कर रहे हैं अभिभावकों ने कहा कि साल भर पहले स्कूल के जो नए प्राचार्य आए हैं, अभिभावकों के प्रति उनका व्यवहार काफी खेदजनक है। वह अभिभावकों की समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं है। किसी भी अभिभावक से वह मिलना नहीं चाहते हैं। उनको आए हुए साल भर हो गए पर अभी तक उनका चेहरा भी अधिकांश अभिभावकों ने नहीं देखा है। अभिभावकों ने मांग करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन बढ़ी हुई फीस वापस लेने का काम करें या नए सत्र का पैसा लौटा कर बच्चों के टीसी दे...