मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन - उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने स्पष्ट किया है कि फीस बकाया होने के आधार पर किसी भी छात्र को विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में सम्मिलित होने से नहीं रोका जा सकता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन - उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विश्वविद्यालय में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई जिस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा संचालन नियमावली 2024-25 में यह प्रावधान है कि प्रवेश पत्र पर कॉलेज की मुहर या डीन के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती। साथ ही, कॉलेजों को यह अधिकार नहीं है कि वे फीस न जमा होने के कारण छात्रों को लिखित या प्रयोगात्मक परीक्षाओं से व...