चम्पावत, अप्रैल 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद के निजी विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, पारदर्शिता, शुल्क नियंत्रण, विद्यालयी व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। डीएम ने राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत अध्ययनरत सभी पात्र छात्रों को समयबद्ध प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि प्रवेश शुल्क केवल एक बार लिया जाए तथा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से पुस्तकें, ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। यह भी पढ़ें- फीस-यूनिफार्म व पुस्तक में की मनमानी ...