पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के सभी प्रधानाचार्य और व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र को फीस जमा न होने के कारण बोर्ड परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जाए। अगर किसी छात्र-छात्रा द्वारा ऐसी शिकायत की जाती है तो संबंधित प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक की है। आदेश का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। डीएम को सुबह शहर के सेंट एलायसिस कॉलेज के छात्रों ने एक शिकायत की थी। इसके बाद आदेश जारी किए गए। हांलाकि कॉलेज के फादर शाजी क्रिस्टोफर ने बताया कि अटेंडेंस कम होने की वजह से केवल हिदायत दी थी। सभी छात्र परीक्षा देंगे। भाई ने जिविनि दफ्तर म...