गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम। दिल्ली के स्कूलों में जहां नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है, वहीं, गुरुग्राम के सरकारी और निजी स्कूलों में भी नए सत्र 2026-27 के लिए दाखिले लगभग पूरे किए जा रहे हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, ऐसे में नर्सरी और केजी कक्षाओं में सबसे ज्यादा आवेदन देखने को मिले हैं। पहली कक्षा में भी कई स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। गुरुग्राम के अधिकांश निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम सूची और फीस जमा कराने के चरण में पहुंच चुकी है। कुछ स्कूलों ने छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन पोर्टल खुला रखा है, ताकि अभिभावकों को सुविधा मिल सके। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस बार नर्सरी कक्षाओं में आवेदन की संख्या पिछले साल के मुकाबले अधिक रही है। निजी स्कूलों में नर्सरी पर सबसे ज्या...