गोरखपुर, मई 21 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल झझवा स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बच्चे की बकाया फीस जमा करने का झांसा देकर विद्यालय प्रबंधक से 36 हजार रुपये ठग लिये। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधक ने पीपीगंज पुलिस, साइबर सेल और संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विद्यालय प्रबंधक काशी सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके बच्चे की चार हजार रुपये फीस बकाया है और वह विद्यालय के क्यूआर कोड पर भुगतान कर रहा है। कुछ देर बाद विद्यालय प्रबंधक के मोबाइल पर 40 हजार रुपये का मैसेज दिखाई दिया। इसके बाद ठग ने कहा कि वह अस्पताल में है और गलती से चार हजार रुपये की जगह 40 हजार रुपये भेज दिये हैं। उसने अतिरिक्त 36 हजार रुपये ...