कोडरमा, अगस्त 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि डंडाडीह स्थित आइलेक्स पब्लिक स्कूल में फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के मामले को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने कोडरमा उपायुक्त को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

शिकायत की जानकारी जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर ओंकार विश्वकर्मा ने बाल अधिकार शिकायत पोर्टल के माध्यम से आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नौ जुलाई 2026 को प्रकाशित 'हिन्दुस्तान' समेत अन्य समाचार पत्रों का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया था कि विद्यालय प्रबंधन ने फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमा...