अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुरातन छात्र समिति द्वारा चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज में जरूरतमंद छात्राओं की फीस विद्यालय प्रशासन को सौंपकर शिक्षा सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मधु वार्ष्णेय व सीमा जैन को फीस राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक व उद्योगपति उपेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. सीपी गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त और कोषाध्यक्ष व आईटी इंजीनियर पियूष बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बेटी की पढ़ाई न रुके, यही प्रयास समिति वर्षों से कर रही है। जरूरतमंद छात्राओं की फीस जमा कर उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। यह भी पढ़ें- रोटरी इलाहाबाद ने मेधावियों को किया सम्मानित संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने बताया कि ...