नई दिल्ली, मई 17 -- देशभर में आज JEE Advanced 2026 परीक्षा खत्म होते ही करीब ढाई लाख छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं। अब अगला बड़ा सवाल सिर्फ रैंक का नहीं, बल्कि आईआईटी में पढ़ाई का खर्च कैसे उठेगा, इसका भी है। ऐसे में आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए आईआईटी की स्कॉलरशिप गाइडलाइन राहत भरी खबर लेकर आई है। आईआईटी खड़गपुर ने साफ किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में अच्छे छात्रों को "मेरिट कम मींस" यानी MCM स्कॉलरशिप के जरिए बड़ी मदद दी जाएगी। कई छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस तक माफ हो सकती है।किन कोर्सों के छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का फायदा संस्थान के मुताबिक चार साल के बीटेक ऑनर्स, पांच साल के ड्यूल डिग्री, बीआर्क ऑनर्स, इंटीग्रेटेड एमएससी और चार साल के बीएस प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए...