मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण ने शुक्रवार को निजी विद्यालयों में किए जा रहे बेतहाशा फीस वृद्धि, किताब, कॉपी, ड्रेस और शूज खरीदने के नाम पर अभिभावक का आर्थिक शोषण को लेकर प्रदर्शन किया। ऐसे विद्यालयों की मान्यता की जांच करके कार्रवाई करने की मांग की। आयुक्त, डीएम और संयुक्त शिक्षा निदेशक से कार्रवाई की मांग किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि निजी विद्यालय वर्तमान समय में अभिभावकों के आर्थिक शोषण का केंद्र बने हुए हैं। शिक्षा जैसे पवित्र कार्य का बाजारीकरण करके अभिभावक का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ, आनंद कुमार सिंह, प्रोफेसर बी सिंह, अब्दुल खालिद, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.