रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली, किताब-यूनिफॉर्म बिक्री और अभिभावकों की शिकायतों पर रांची जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना से लेकर मान्यता संबंधी कार्रवाई तक की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्कूल स्तर की समिति सिर्फ 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी कर सकती है। प्रशासन ने साफ किया कि अगली कक्षा में प्रोन्नति के नाम पर पुर्ननामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसी छात्र को वार्षिक परीक्षा में बैठने से रोकना भी कानून का उल्लंघन माना जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के निजी स्कूलों की फीस, ड्रेस व किताबों पर सख्ती पिछले तीन शैक्...