बागेश्वर, मार्च 23 -- बागेश्वर। भारत जनगणना 2027 के तहत कलक्ट्रेट में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू हुआ। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना के कार्य दायित्व और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। बताया गया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें मोबाइल एप के जरिए डेटा संग्रह किया जाएगा। साथ ही आम जनता को वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा भी मिलेगी। प्रथम चरण में मकानसूचीकरण का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...