आरा, अगस्त 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। जनगणना कार्य की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बीडीओ अशोक कुमार ने शहीद भवन में फील्ड अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जनगणना निदेशालय के तकनीकी विशेषज्ञ निलेश शुक्ला, सीओ रविश कुमार, बीईओ मनोज सिंह मौजूद थे। फील्ड अफसर की ओर से जनगणना करने के दौरान आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। तकनीकी विशेषज्ञ निलेश शुक्ला ने फील्ड अफसरों की ओर से उठाये गये सवाल का जवाब दिया और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। प्रत्येक फील्ड अफसर को लगातार चल रहे जनगणना कार्य का अपडेट देने के लिए बीडीओ ने निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...