कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फीलखाना की 20 हजार आबादी को 18 दिसंबर से भरपूर पानी मिलने लगेगा। बीते माह 7 नवंबर से फीलखाना की जनता पानी को तरस रही है। पनचक्की चौराहे पर लीकेज के चलते गंगा बैराज जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। क्योंकि लीकेज की मरम्मत के लिए यातायात पुलिस परमिशन नहीं दे रही थी। जल निगम शहरी के एई राहुल तिवारी ने बताया कि पाइप लाइन की खुदाई का काम 15 दिसंबर को ही कर लिया गया था। 16 दिसंबर को तीन लीकेज की मरम्मत भी कर ली गई है। एक और लीकेज की मरम्मत का काम शेष है। पाइप से पानी निकालने का काम चल रहा है। पाइप सूखने के बाद लीकेज की मरम्मत का काम किया जाएगा। संभवत: बुधवार को मरम्मत कार्य पूरा होने पर पाइप लाइन की टेस्टिंग भी शाम तक कर ली जाएगी। इसके बाद गुरुवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...