नई दिल्ली, जून 10 -- FIFA World Cup के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है, जब टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और मेजबान देश अमेरिका के उद्घाटन मैच के टिकट अभी तक पूरी तरह नहीं बिके हैं। लॉस एंजिलस में शुक्रवार को अमेरिका और पैराग्वे के बीच होने मुकाबले के लिए फीफा की बेवसाइट पर अभी भी टिकट उपलब्ध हैं। यहां तक कि रीसेल प्लेटफॉर्म पर भी हजारों टिकट बिकने के इंतजार में हैं। फीफा की टिकटिंग वेबसाइट के अनुसार, सोमवार तक अमेरिका के पहले मैच के 132 टिकट बिकने के लिए उपलब्ध थे। वहीं, स्टबहब, सीटगीक और फीफा के आधिकारिक रीसेल प्लेटफॉर्म पर भी बडी संख्या में टिकट मौजूद थे। इसी तरह शुक्रवार को टोरंटो में होने वाले कनाडा वर्सेस बोस्निया मुकाबले के 226 टिकट नहीं बिके थे। आमतौर पर विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले टूर्नामेंट के सबसे अधिक...