नई दिल्ली, जुलाई 9 -- फीफा डायरी फाइनल के हाफटाइम शो में मैडोना, शकीरा, बीबर बिखेरेंगे जलवा

हाफटाइम शो की घोषणा न्यूयॉर्क। मशहूर गायक जस्टिन बीबर, मैडोना, शकीरा और बीटीएस जैसे स्टार विश्व कप फुटबॉल के फाइनल मुकाबले के हाफटाइम शो में प्रस्तुति देंगे। फीफा ने इसकी घोषणा की है। कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन द्वारा तैयार किया गया 11 मिनट का हाफटाइम कार्यक्रम 19 जुलाई को खिताबी मुकाबले के दौरान न्यूयार्क में आयोजित किया जाएगा। यह शो 'फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड' को समर्थन देगा, जो बच्चों को शिक्षा और फुटबॉल तक पहुंच दिलाने के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटा रहा है।

बीबर का बयान बीबर ने बयान में कहा, फीफा विश्व कप जिस तरह पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ता है, वैसा कोई और आयोजन नहीं कर सकता। मैं इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनकर आभारी हूं और यह जानकर और ...