बिजनौर, दिसम्बर 14 -- क्षेत्र के गांव फीना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कारगिल शहीद अशोक कुमार की प्रतिमा तथा फीना के स्वाधीनता सेनानियों के स्मारक कीर्ति स्तम्भ पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार की शाम वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह नोएडा गजरौला धनौरा से होते हुए अपने दल के साथ फीना पहुंचे। मेरा गांव मेरा अभिमान की ओर से नरेश वत्स तथा सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज की ओर से प्रबंधक मनोज कुमार राजपूत की अगुवाई व विधायक अशोक राणा की मौजूदगी में डॉ. लक्ष्यराज सिंह और उनके साथ आए दल का तिलक लगाकर तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।उन्हे एक तलवार भी भेंट की गई। उन्होंने पौधरोपण भी किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने परम्पराओं तथा संस्कृति के लिए बलिदान की भावना रखने तथा शिक्षित और संगठित रहने का फ...