उन्नाव, मार्च 9 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र की सीएचसी में सोमवार को जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर गरीब को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। यहां केंद्र से क्षेत्र के लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि यह सुविधा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए राहत लेकर आएगी। जिससे आमजन को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं इस केंद्र का संचालन शोभित वाजपेई से किया जाएगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज, अल्का, आदित्या तथा अस्पताल स्टाफ सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...