बोकारो, फरवरी 27 -- सीसीएल तारमी साइडिंग से कोयला फीडर ब्रेकर मशीन में डालने एवं क्रसिंग के दौरान भंडारीदह आवासीय कॉलोनी, हेठबेड़ा बस्ती, तुरियो बस्ती एवं तारमी साइडिंग आवासीय कॉलोनी के लोग प्रदूषण से काफी परेशान हैं। यहां के लोग कह रहे हैं कि प्रदूषण से निजात मिलना चाहिए। प्रबंधन को प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करना चाहिए। मालूम हो कि ट्रांसपोर्टर के द्वारा जब कोयला क्रसिंग के लिए फीडर ब्रेकर मशीन के हॉपर पर कोयला गिराया जाता है तब कोयले के धूल-कण से लोग परेशान हो जाते हैं। कोयला क्रसिंग के दौरान भी काफी मात्रा में डस्ट उड़ता है। हालांकि प्रबंधन ने पहले नियम बनाया था की ट्रांसपोर्टिंग के वाहन कांटा घर में टेयर कराने के बाद कोयला के ऊपर पाइपलाइन के माध्यम से कोयले को भिगोना होता था। इसके लिए पर्याप्त रूप से वाहन में लदे कोयले को भिगोने...