प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लालगंज डिवीजन क्षेत्र के रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र का वेस्ट फीडर जलने से आठ घंटे तक 10 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। शाम तीन बजे तक मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र के वेस्ट फीडर में मंगलवार सुबह करीब सात बजे खराबी आ गई। एसएसओ ने आपूर्ति बंद कर ट्रॉली निकालने का प्रयास किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे जेई अखिलेश कुमार ने फीडर की आपूर्ति को ब्रेकडाउन कराया। कर्मचारियों की मदद से फीडर की मरम्मत शुरू कराई गई। शाम को करीब तीन बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली गुल रहने से इस फीडर से जुड़े अमरौना, श्रीकांतपुर, आंशिक मोहनगंज बाजार, आंशिक रानीगंज अजगरा, सराय आनादेव सहित दस गांव की बिजली गुल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.