अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली व्यवस्था शुक्रवार को कई इलाकों में लड़खड़ाती नजर आई। अलग-अलग फीडरों में आई तकनीकी खराबी के कारण कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अशोक नगर फीडर में शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रिप आने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बिजली गुल होने से घरों और दुकानों में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के बाद भी काफी देर तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। करीब सात बजे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। तब जांच के बाद फॉल्ट को ठीक किया गया। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं दोपहर करीब ढाई बजे सराय बैरागी रेलवे रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप पड़ गई। इससे आसपास के इलाकों में भी असर पड़ा। इसी दौरान रघुवीरपुरी और आसपास ...