वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 14 -- यूपी के गोरखपुर में एक लड़की की धारदार हथियार पर गिरने से मौत हो गई। इसी के बाद ये लापरवाही है या हत्या इसको लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिपराइच थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव में 23 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गर्दन कटने के बाद मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी में करीब एक घंटे इलाज के बाद युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पिपराइच पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी फिसल कर हंसिया पर गिर गई थी, जिससे उसकी गर्दन पर सामने की ...