गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता दो माह बाद जिले में विश्व का चौथा अंतर्राष्ट्रीय फिश रिसर्च सेंटर खुलने जा रहा है। इसके लिए मत्स्य विभाग और गैर सरकारी संगठन वर्ल्ड फिश सेंटर की टीम ने जिले में बैठक कर कई स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद तय हुआ कि गोरखनाथ थाने के पीछे डीडी भवन में इसका कॉर्पोरेट ऑफिस और छपिया हेचरी में रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ यहां के पानी, मिट्टी और जलवायु पर शोध करेंगे। साथ ही वह यहां की लोकल मछलियों रोहू, भाकुर, नैनी और देशी झिंगे की प्रजातियों को और उन्नत करेंगे। इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जाएगा। वहां के बाजारों में इन मछलियों को पहचान मिलेगी। गोरखपुर जिले में 5000 हजार से अधिक मत्स्य पालकों को इसका फायदा मिलेगा। इस संबंध में जिला मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अध...