जामताड़ा, दिसम्बर 21 -- फिशिंग करते हुए तीन साइबर अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को रविवार को तीन साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों को फोन पे पर 1099 का कैशबैक का मैसेज भेज कर झांसे में लेकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता था। जानकारी के अनुसार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता, एएसआई ईश्वर मराण्डी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत नारायणपुर से जामताड़ा जाने वाली मुख्य पक्की सड़क से करीब 500 मीटर अंदर बांसपहाडी जंगल में पत्थर खदान से करीब 100 मीटर पश्चिम में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी कर साइबर अपरा...