गुमला, मार्च 9 -- गुमला, प्रतिनिधि । फिशरी कॉलेज गुमला में सजावटी मछली पालन व प्रबंधन विषय पर तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में लातेहार जिले के मत्स्य कृषक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके परराष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो,लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.अजय कुमार पाठक और वरिष्ठ वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी डॉ. पूनम जयंत सहायक मत्स्य निदेशक झारखंड दिव्या गुलाब बा, कॉलेज के के सह अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह ने अपने-अपने विचारों को रखा। उन्होने कहा किझारखंड में सजावटी मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं। इससे विशेषकर महिलाओं के लिए आजीविका सृजन के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से मत्स्य कृषकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के...