औरैया, मार्च 6 -- दिबियापुर, संवाददाता। पांच मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद देश में धूम मचा रही ढाई घंटे की फिल्म सूबेदार में दिबियापुर के मोहित त्रिपाठी भी खास भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में लीड रोल कर रहे जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की बेटी के बॉयफ्रेंड का किरदार मोहित त्रिपाठी को मिला है। दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद मोहित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और साथ ही वहां थिएटर सोसायटी द फेयर्स में जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीखीं। शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि फिर एड फिल्मों में उन्हें काम मिलने लगा। करीब 15 साल तक दिल्ली में ही थिएटर में काम करने के बाद उन्होंने वर्ष 2023 में मुंबई की राह पकड़ी और फिर अपना फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.