हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई, संवाददाता। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री/सूचना एवं प्रसारण मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा। इसमें आगामी 27 फरवरी को प्रस्तावित फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया सामग्री से यादव समाज को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि बिना जांच फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो विभिन्न क्षेत्रों में रोष और असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने व सार्वजनिक अशांति फैलने की संभावना है। रजनीश यादव, सुरेंद्र यादव, यतेंद्र या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.