संभल, फरवरी 17 -- फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर जिले में यादव समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। सोमवार को डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि फिल्म के शीर्षक में जातिगत नाम का दुरुपयोग किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि फिल्म में यादव शब्द का प्रयोग व्यावसायिक लाभ और सनसनी फैलाने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे समाज की गरिमा आहत हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री से समुदाय की छवि को गलत रूप में प्रस्तुत किए जाने की आशंका है, जिसका असर नई पीढ़ी पर पड़ सकता है। साथ ही चेतावनी दी गई कि विवादास्पद शीर्षक की वजह से जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान विपिन कुमार कृष्णवंशी, विदेशी यादव, नरेश यादव सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.