नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) द्वारा आयोजित पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा रविवार को सुपवा दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों और कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। फीचर फिल्म श्रेणी में 'मो मा कु' को सर्वश्रेष्ठ भारतीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। इसी फिल्म के लिए कुलदीप कुनाल को सर्वश्रेष्ठ भारतीय निर्देशक और जतिन सरना को सर्वश्रेष्ठ भारतीय अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। देवदासन चेरुवाथ को 'मलावाझी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। सर्वश्रेष्ठ भारतीय अभिनेत्री का पुरस्कार 'मलावाझी' के लिए सिजी प्रदीप और 'रघुवीरम' के लिए सोनी पटेल को मिला। क्षेत्रीय फिल्म श्रेणी में 'पंछी' सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही...