कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर, संवाददाता। नेपाल से चरस लाकर कानपुर में बेचने वाले दो तस्करों को फीलखाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 1.58 किग्रा. चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित 'पुष्पा' फिल्म की तरह पानी की बोतल और प्लास्टिक के कंटेनर में नीचे चरस और ऊपर घी भरकर रोडवेज बस के जरिए शहर लाते थे। जिसके बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उन्हें बेचते थे। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि टीम ने गोरखपुर निवासी नौशाद कुरैशी व फीलखाना के इटावा बाजार निवासी आशु निगम को 1.58 किग्रा. चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से दो मोबाइल, आधार व पैन कार्ड, 1180 रुपये नकद और बस का टिकट बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित नौशाद ने बताया कि पुष्पा फिल्म देखने के बाद से प्रभावित था। जिसके बाद से वह पानी की बोतल और प्लास्टिक के कंटे...