पटना, मई 12 -- शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्ष पर अधारित फिल्म 'द इंडियन लेनिन : बाबू जगदेव' 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता सुभाष कुमार तथा सिद्धार्थ कुमार ने मंगलवार को पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। निर्माताओं ने बताया कि जगदेव प्रसाद ने अपने जीवन में दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक समेत सभी शोषित वर्ग के लोगों के लिए काम किया। वे अपने आंदोलन और विचारों के वजह से 'इंडियन लेनिन' के नाम से प्रसिद्ध हुए। यह भी पढ़ें- नागदह में 'कबीर लीला' नाटक का मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...