नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने क्रिकेटर सौरव गांगुली से गुरुवार को कहा कि वह फिल्म 'दूसरा' के उन खास हिस्सों की पहचान करें, जो कथित तौर पर उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने इसी के साथ प्रतिवादियों को फिल्म की प्रति पेन ड्राइव में अदालत में जमा कराने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि यह फिल्म एक मध्यमवर्गीय राजस्थानी लड़की की काल्पनिक कहानी है, जो क्रिकेटर से जुड़ी कुछ खेल घटनाओं से प्रेरित है। पीठ ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान द्वारा दायर वाद पर अगली सुनवाई दो नवंबर तय की है। पीठ ने कहा कि आपत्तिजनक दृश्यों व उन पर आपत्तियों के विवरण के साथ एक तालिका तैयार करें। यह भी पढ़ें- आप स्पष्ट रूप से बताएं किन-किन हिस्सों से दिक्कत है; पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से ...