कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। भगवान परशुराम महासभा कानपुर की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित फिल्म घूसखोर पंडत का कड़े शब्दों में विरोध किया गया। महासभा ने फिल्म के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने तथा इसके निर्माता व प्रदर्शक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भूपेश अवस्थी ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का प्रयास निंदनीय है। राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने समाज को जातियों में बांटने की साजिश का आरोप लगाया। महासभा ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म का प्रदर्शन नहीं रोका गया तो कानूनी लड़ाई के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में श्याम नारायण शुक्ला, राधे श्याम शुक्ला, दिनेश अवस्थी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.