फिल्म 'काला हिरण' संबंधी सुनवाई छह जुलाई तक टली
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान की याचिका पर छह जुलाई तक सुनवाई टाल दी। याचिका में उन्होंने फिल्म 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि फिलहाल फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए भेजा ही नहीं गया है, इसलिए तत्काल किसी आदेश की जरूरत नहीं है। अदालत ने यह भी पाया कि अभिनेता की ओर से दाखिल जवाब अभी रिकॉर्ड पर नहीं है। सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए तुरंत आदेश देने की मांग की, लेकिन फिल्म निर्माताओं की ओर से अदालत को भरोसा दिलाया गया कि छह जुलाई तक फिल्म को सीबीएफसी के पास नहीं भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- अपकमिंग मूवी के खिलाफ सलमान खान ने लगाई याचिका, हाई कोर्ट ने कहा- अभी तो फिल्म सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.