कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने द इंडी फिल्म स्कूल, नोएडा की मदद से रविवार को 'थिएटर बनाम फिल्म एक्टिंग-अंडरस्टैंडिंग द डिफरेंस' विषय पर विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को थिएटर और फिल्म अभिनय की तकनीकों, अभिव्यक्ति तथा दोनों माध्यमों की कार्यशैली से परिचित कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन, मुख्य वक्ता निर्देशक, लेखक सुनील राज और समन्वयक प्रो. मीत कमल ने किया। सुनील राज ने मंच और कैमरे के सामने अभिनय के अंतर, भावनाओं की अभिव्यक्ति, प्रदर्शन शैली तथा कलाकारों की तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी। 30 वर्षों से अधिक के अनुभव को साझा करते हुए छात्रों को अभिनय के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने टेलीविजन, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री औ...