नोएडा, फरवरी 16 -- फरवरी अंत या मार्च के शुरुआत में फिल्म की शूटिंग होने का दावा, सेट और स्टूडियो तैयार किए जा रहे ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी में मॉम-2 फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां सेट और स्टूडियो तैयार किए जा रहे हैं। संभावना है कि फिल्म के शूटिंग का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी में इसी माह या मार्च के शुरुआत में फिल्म की शूटिंग होने का दावा है। इसकी शुरुआत मॉम 2 से होगी। फिल्म शूटिंग को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित भूमि पर सेट और स्टूडियो तैयार किए जा रहे हैं, जिन्होंने आकार लेना शुरू कर दिया है। विकासकर्ता कंपनी ने जमीन की मैपिंग का कार्य भी पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह तक शूटिंग सेट भी तैयार हो जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.