पटना, अप्रैल 11 -- राज सागर फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फिल्म 'सरकारी मीडियम' में बिहारी कलाकार दिखेंगे। 17 अप्रैल से पूर्वी चंपारण में फिल्म की शूटिंग होगी। शनिवार को पटना के किलकारी भवन और ट्यून स्टूडियो में बाल कलाकारों और अन्य चरित्रों का ऑडिशन आयोजित किया गया। ऑडिशन में किलकारी के छात्रों और पटना के विभिन्न थिएटर समूहों से जुड़े रंगकर्मियों ने हिस्सा लिया। हिमांशु, नयंत, शिवाय, शुभम, वैदिक, दिव्यम, आयुष और शौर्य आदि बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राज सागर ने बताया कि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 17 अप्रैल से पूर्वी चंपारण के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग शुरू होगी। ऑडिशन में निर्देशक राज सागर, फिल्म ढिंढोरा के निर्देशक अनिल कमल चौहान, किलकारी के शिक्षक अभिषेक, रंगकर्मी गौतम गुलाल...